About me
RITU RAJ
Writer, Poet, Motivator
Rituraj Sharma was born in a city of Rajasthan, which is today famous as a city of education. Curious and eager for knowledge since childhood, Rituraj started his career by doing a private job along with his education. He did his MBA in Marketing in the year 2016 and during this time he got the inspiration to put the experiences of society, ideology and life into words.
Understanding his personal experiences and the mentality of the society closely, he started writing a diary, which gradually started taking the form of short stories. His writings closely highlight the thinking, sacrifice and sensitivities of the society. After a few years of deep experiences, he decided to convey his thoughts and stories to the readers in the form of a book.
His works reflect the reality of society and force us to introspect. This book of Rituraj Sharma is not just a story, but a new perspective to see and understand the society.
ऋतुराज शर्मा का जन्म राजस्थान के एक ऐसे शहर में हुआ, जो आज शिक्षा की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। बचपन से ही जिज्ञासु और ज्ञान के प्रति उत्सुक, ऋतुराज ने अपनी शिक्षा के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी करते हुए अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 2016 में मार्केटिंग में एमबीए किया और इसी दौरान समाज, विचारधारा और जीवन के अनुभवों को शब्दों में ढालने की प्रेरणा मिली।
अपने व्यक्तिगत अनुभवों और समाज की मानसिकता को करीब से समझते हुए उन्होंने डायरी लेखन की शुरुआत की, जो धीरे-धीरे छोटी छोटी कहानियों का रूप लेने लगी। उनकी लेखनी समाज की सोच, त्याग और संवेदनाओं को बारीकी से उजागर करती है। कुछ वर्षों के गहन अनुभवों के बाद, उन्होंने अपने विचारों और कहानियों को एक पुस्तक के रूप में पाठकों तक पहुँचाने का निर्णय लिया।
उनकी रचनाएँ समाज की वास्तविकता को दर्शाती हैं और हमें आत्मचिंतन करने पर मजबूर करती हैं। ऋतुराज शर्मा की यह पुस्तक केवल एक कहानी नहीं, बल्कि समाज को देखने और समझने का एक नया दृष्टिकोण है।